पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा कॉलेज में संस्था ने लगाया नशामुक्ति जागरूकता शिविर

खालसा कॉलेज में संस्था ने लगाया नशामुक्ति जागरूकता शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयखालसा कॉलेज में गुरुवार को प्रयास संस्था के सहयोग से नशामुक्ति जागरूकता शिविर लगाया। मुख्यातिथि के तौर पर एसपी ओपी नरवाल पहुंचे। अध्यक्षता संस्था के जिला संयोजक धर्मेंद्र गोस्वामी ने की। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता के लिए नाटक कोरियोग्राफी भी पेश की।

उन्होंने नाटक कोरियोग्राफर के माध्यम से नशों से दूर रहने का संदेश दिया। एसपी ओपी नरवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन से जिले को नशामुक्त करने का बीड़ा उठाया है और काफी हद तक पुलिस को सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में नशामुक्ति के साथ-साथ प्रयास संस्था द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर भी बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्ग इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। वे अपने शहर गांवों में लोगों को नशों से दूर रहने, बेटियों को बचाने पढ़ाने के लिए जागरूक करें ताकि समाज में बदलाव आए।

इस मौके पर प्राचार्य विकास आनंद, सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र, प्रो. प्रेम मेहता,मंगल सिंह, वरूण बजाज, शालिनी मेहता, मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान संजय मेहता, राणा जोहल, राकेश कंबोज, दलबीर भाम्बू, मुरारी कलोठा मौजूद थे। खालसा कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में एसपी ओपी नरवाल अन्य सदस्यों ने सियाचिन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...