हरियाणा गौरव पुरस्कार समारोह कल
टोहाना | राष्ट्रीयशिक्षा समिति की ओर से 13 फरवरी को हरियाणा गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति संरक्षक प्रेम प्रकाश शास्त्री सचिव वीरेंद्र कौशल ने बताया कि रतिया रोड स्थित आरके बैंकेट में आयोजित करने वाले समारोह में पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रभाकर अध्यक्षता करेंगे।