नशा के खिलाफ जागरूकता शिविर आज
रतिया | पुलिसप्रशासन नशामुक्ति संस्था प्रयास द्वारा 11 फरवरी को राजकीय खालसा महाविद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी ओपी नरवाल पहुंचेंगे। प्रयास संस्था के जिला संयोजक धर्मेंद्र गोस्वामी डीएसपी विजय जाखड़ ने बताया कि समारोह में उच्चाधिकारी, पंचायती राज के नव चयनित प्रतिनिधि, मनोचिकित्सक व्यक्ति भाग लेंगे। इस समारोह में विद्यार्थियों अन्य लोगों को नशे के दुरुपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वह गांव-गांव जाकर इसका प्रचार कर सकें नशे जैसी बुराई को क्षेत्र से जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। समारोह में भाषणों, नाटकों गीतों आदि के माध्यम से लोगों को नशे छोड़ने की प्रेरणा दी जाएगी।