पेंटा मामले में सैंपल करनाल भेजे
रामनगरकालोनी में पेंटा के टीके से बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने सेंपल जांच के लिए करनाल लैब भेजे हैं। वहां से दो अलग अलग रिपोर्ट आनी है।
बता दें, बीती 13 सितंबर को दो माह के बच्चे परमीत सिंह को पेंटा इंजेक्शन लगाने के बाद अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। परमीत सिंह का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करवा कर रिपोर्ट ली गई थी। अग्रोहा से मौत के कारणों की पुष्टि होने पर अब पुलिस ने जांच के लिए रिपोर्ट करनाल मधुबन लैब भेजी है। वहां पर विसरा मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की जाएगी। उससे बाद ही पता चलेगा कि बच्चे की मौत के सही कारण क्या हैं। मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत पेंटा का टीका लगने से हुई है। कुछ अन्य बच्चों को तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
एएनएमके खिलाफ केस दर्ज
पुलिसने परमीत के पिता ओम प्रकाश की शिकायत पर एएनएम रजनी बाला उसकी सहायक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया हुआ है।
इनबिंदुओं पर होगी जांच
टीमद्वारा जब्त की गई दवाओं के सेंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जिस कंपनी से दवा सप्लाई की गई है उससे भी रिपोर्ट मांगी है कि क्या इस बैच की अन्य दवाओं से को शिकायत आई है या नहीं। जिस शीशी की दवा से परमीत को टीका लगाया गया उसी दवा से टीका लगने वाले बच्चों की हालत कैसी है। क्या उसी दवा से सभी अाठ बच्चों की हालत बिगड़ी।
दवा की मेनुफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट क्या है। उसे आइस क्यूब में सही तरीके से रखा गया था या नहीं। टीका लगाने वाले कर्मचारी अनुभवी है या नहीं।
रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा
जांचअधिकारी रामचंद्र ने कहा कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट करनाल मधुबन लैब भेजी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद बच्चे परमीत की मौत के सही कारणों का पता चलेगा। टीके की गुणवत्ता की रिपोर्ट से भी मिलान किया जाएगा।