हडौली गांव से दो भैंसें चोरी
रतिया | गांवहडौ़ली से शनिवार रात चोरों ने नोहरे मेें बंधी दो भैंसें चोरी कर ली। चोरी हुई भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। ग्रामीणों ने चोरों को पकडऩे का प्रयास भी किया लेकिन वे मौके से भाग गए। कार्यवाही को लेकर ग्रामीण रविवार को नागपुर पुलिस चौकी भी गए। ग्रामीणों ने चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। किसान ओम प्रकाश ने बताया कि उसने अपने घर के सामने पशुओं को बांधने के लिए नोहरा बनाया हुआ है। रात को करीब 12 बजे उसे नोहरे के पास से किसी वाहन के खड़ा होने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचा तो उसकी दो भैंसें गायब थी। बाद में गांव में मुनियादी करवाई गई। गांव के कुछ लोग चोरों के पीछे भी दौड़े लेकिन वे हाथ नहीं आए।