- Hindi News
- शेरगढ़ ढाणी की चर्च का पादरी लापता, केस दर्ज
शेरगढ़ ढाणी की चर्च का पादरी लापता, केस दर्ज
रतिया | टोहानारोड स्थित शेरगढ़ ढाणी की चर्च से 22 वर्षीय पादरी लापता हो गया है। पुलिस ने लापता पादरी बलकार सिंह के पिता गुरजंट सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अभी तक पादरी का सुराग नहीं लगा है। गुरजंट सिंह ने कहा कि उसका 22 वर्षीय बेटा बलकार सिंह टोहाना रोड स्थित शेरगढ़ ढाणी की चर्च में लंबे समय से पादरी है। वह चर्च की रखवाली करने के साथ-साथ बाइबल का भी नियमित रूप से पाठ करता है। बीती 21 सितंबर को वह अचानक लापता हो गया। घर आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। आस पड़ोस के लोगों से पूछा तो कोई सुराग नहीं लगा। हफ्ते से वे रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कहीं से कोई पता नहीं चला है।