पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया में दलदल में फंसने से एक की मौत, दो गंभीर

रतिया में दलदल में फंसने से एक की मौत, दो गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहानारोड पर शिमलापुरी कॉलोनी में सोमवार दोपहर जोहड़ में डूब रहे एक युवक को बचाने के के चक्कर में दो युवक और फंस गए। वे जोहड़ की दलदल में फंस गए। इस बीच जोहड़ में डूब रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने जोहड़ में कूदे दो अन्य युवकों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

शेरगढ़ ढाणी निवासी 35 वर्षीय मुख्तयार सिंह सोमवार दोपहर टोहाना रोड पर जोहड़ पर अपने हाथ धो रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में जा गिरा। जोहड़ में काफी दलदल होने के कारण वह उसमें फंस गया। वह बाहर नहीं निकल सका। मुख्तयार को डूबता देख पास में ही पीरखाना के सेवादार बहादुर खान और एक रेहड़ी चालक काला सिंह ने मुख्तयार को बचाने के लिए जोहड़ में छलांग लगा दी। लेकिन जोहड़ में पानी कम और दलदल ज्यादा होने के कारण वे दोनों भी दलदल में फंस गए। तीनों को डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जोहड़ में रस्सियां और पाइपें डालकर उन्हें बाहर निकाला।

जोहड़ में डूबे मुख्तयार सिंह को बचाने के दौरान घायल हुआ बहादुर खान।

टोहाना रोड पर वह जोहड़, जिसमें तीन लोग डूबे और उनमें से एक की मौत हो गई।

शिमलापुरी कॉलोनी का दलदल युक्त जोहड़

जोहड़ को बंद करने की मांग कई बार की है

जिसजोहड़ में उक्त हादसा हुआ है वह जोहड़ बरसों पुराना है। पहले लोग यहां पशुओं को पानी पिलाते थे और नहलाते थे। शहर की आबादी बढऩे के साथ जोहड़ का इस्तेमाल बंद हो गया। मौजूदा समय में जोहड़ में बरसाती और गंदा पानी ही आता है। पुराना जोहड़ होने के कारण इसमें 8 से 10 फुट तक दलदल बनी हुई है। जोहड़ के आसपास रहने वाले लोग कई बार प्रशासन से यह मांग कर चुके हैं कि इस जोहड़ को बंद करवा दिया जाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस जोहड़ में इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

पल्लेदारी का काम करता था मुख्तयार सिंह

मृतकमुख्तयार सिंह अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। उसकी दो लड़कियां हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।