पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल से छुड़ाने के नाम पर बाइक ले उड़ा

जेल से छुड़ाने के नाम पर बाइक ले उड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअलीका के जय कुमार नामक युवक से एक व्यक्ति उसके पिता रमेश कुमार को हिसार की सेंट्रल जेल से छुड़वाने के नाम पर धोखाधड़ी कर उसका बाइक मोबाइल ले भागा। पुलिस ने अलीका निवासी जय कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अमानत में ख्यानत के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जय कुमार ने बताया कि उसका पिता रमेश कुमार हिसार की सेंट्रल जेल में है। बीती शाम एक युवक उनके घर आया और कहने लगा कि वह भी उसके पिता रमेश कुमार के साथ जेल में था।

उसके पिता की जमानत हो सकती है। इसके लिए तहसील से कुछ कागजात तैयार करवाने पड़ेंगे। वह उसकी बातों पर विश्वास करते हुए बाइक लेकर साथ गया और उसके बताए अनुसार तहसील में दस्तावेज तैयार करवाने लगे। तभी उसने किसी से बात करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। फोन पर बात करते हुए वह उससे कुछ दूर चला गया। बाइक की चाबी भी उसने बातों ही बातों में पहले ही हाथ में ले ली। वह खुद जमानत के कागज तैयार करवाने में व्यस्त था।

तभी देखा कि उक्त व्यक्ति उसका मोबाइल बाइक ले भागा। उसने उक्त व्यक्ति को पहले कभी नहीं देखा था। शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। उसका पीछा भी किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।