दहेज में मांगा बाइक, केस दर्ज
रतिया | गांवबबनपुर निवासी विवाहिता पाली ने अपने ससुरालजनों पर दहेज में बाइक मांगने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि बाइक देने पर ससुरालजन उससे मारपीट करते हैं। पुलिस ने पाली की शिकायत पर उसके पति बीरबल, सास राजकुमारी ससुर फूल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पाली ने बताया कि उसकी शादी बीती 8 जुलाई को बीरबल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे।