शादी समारोह में दीवार गिरी, 12 लोग घायल
गांवमेहमड़ा में सोमवार को एक शादी समारोह के दौरान अचानक दीवार गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। उनमें से घायल दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। घायल हुए लोग दीवार के पास बारात की रवानगी से पहले नाच रहे लोगों को गली में खड़े देख रहे थे कि उसी दौरान दीवार उनके ऊपर गिरी।
गांव में बलबीर सिंह के पुत्र सतेंद्र की शादी थी। सोमवार को बारात ने रवाना होना था। बारात रवाना होने से पहले परिजन गली में नाच रहे थे। नाच रहे बारातियों को आसपास की महिलाएं, बच्चे युवक दीवार के साथ खड़े होकर देख रहे थे। अचानक दीवार उनके ऊपर गिरी। दीवार गिरने से बलजीत सिंह, उसका पांच वर्षीय पुत्र नसीब कुमार, दो वर्षीया पुत्री अर्शदीप कौर घायल हो गई। इनके अलावा दीपक, नवदीप, मंदीप कुछ अन्य बच्चे भी चोटिल हो गए। गंभीर घायल हुए बलजीत सिंह, अर्शदीप, नसीब अौर दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
जबकि अन्य घायलों को गांव के ही निजी अस्पताल से मरहम पट्टी करवाने के बाद घर भेज दिया। घायल दीपक की गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव महमड़ा में दीवार गिरने से घायल हुआ बलजीत सिंह।