- Hindi News
- एएनएम आशा वर्करों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
एएनएम आशा वर्करों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
रतिया | सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में एएनएम आशा वर्करों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में डा. सुनीता सोखी, डा. वीके जैन ने कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य के बारे बताया, ताकि वे गांवों में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं टिप्स बारे बता सकें। डाॅ. सुनीता सोखी ने कहा कि एएनएम आशा वर्कर विभाग लोगों के बीच कड़ी का काम करती हैं। वे लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गांव में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी फैलती है या लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की दिक्कत आती है तो तुरंत इस बारे विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दें।