- Hindi News
- पार्क बचाओ कमेटी का गठन कर किया जाएगा संघर्ष
पार्क बचाओ कमेटी का गठन कर किया जाएगा संघर्ष
रतिया | बुढलाडारोड स्थित शहीद दविंद्र सिंह पार्क मामले को लेकर शुक्रवार को शहीद दविंद्र सिंह यादगारी क्लब, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सर्व समाज अन्य संगठनों की बैठक हुई। बैठक में रविवार को शहर के मौजिज लोगों को बुलाकर पार्क बचाओ संघर्ष कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। गठित की गई कमेटी शहर गांवों में लोगों को जागरूक करेगी और पार्क को बचाने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। 18 दिसंबर से शहीद भगत सिंह नौजवान सभा भी पार्क मामले को लेकर धरना शुरू करेगी। बैठक में संघर्ष की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रांतीय महासचिव मंदीप नथवान, जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, अमन कुमार, दविंद्र सिंह क्लब के सचिव शेर सिंह भुल्लर, सुरेंद्रपाल सिंह, बलजिंद्र सिंह, सर्व समाज के प्रधान सतपाल जिंदल, अजमेर सिंह, जगदीश कुमार, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा आिद मौजूद थे।