पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रत्ताखेड़ा मुख्य ब्रांच में क्षमता से अधिक आया पानी

रत्ताखेड़ा मुख्य ब्रांच में क्षमता से अधिक आया पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | शहरके बीच में से गुजरने वाली रत्ताखेड़ा मुख्य ब्रांच नहर में शुक्रवार को अचानक क्षमता से अधिक पानी गया। इससे नहर के ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़़ गया। नहर में कई जगह रिसाव भी हो गया। इससे आसपास बसे लोगों की चिंता बढ गई है। मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। शहर के बीचों बीच से रत्ताखेड़ा मुख्य ब्रांच नहर गुजरती है। नहर के किनारे काफी कमजोर हैं। जगह-जगह खरपतवार कटाव की वजह से नहर के टूटने का खतरा बना रहता है। नहर के दोनों ओर कालोनियां बसी हुई हैं, जिनमें रामनगर कालोनी, प्रीत कालोनी, नहर कालोनी, वार्ड नंबर 15 आदि शामिल हैं। शुक्रवार को अचानक नहर का पानी बढ़ गया और किनारों को छूकर निकलने लगा। नहर की क्षमता करीब 182 क्यूसिक पानी की है और नहर में 180 क्यूसिक पानी गया। सिंचाई विभाग के जेई संजय पंवार ने कहा कि नहर में पानी कम करवा दिया है। पूरी नहर पर निगरानी रख रहे है।