पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया के आढ़ती की खाद भट्टूकलां में पकड़ी

रतिया के आढ़ती की खाद भट्टूकलां में पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | रतिया

रतियाके आढ़ती की भट्टूकलां में खाद पकड़ी गई है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है कि आढ़ती खाद को अपने इस्तेमाल के लिए ला रहा था या बेचने के लिए। आढ़ती की अनाज मंडी में दुकान भी है और वह खेती भी करता है। इसी को लेकर प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि खाद भट्टूकलां से लाने की क्या जरूरत पड़ी और खाद का इस्तेमाल कहां किया जाना था। पुलिस को सूचना मिली कि भट्टूकलां की ओर से एक खाद से भरी ट्राली रही है। तलाशी ली तो उसे 100 थैले खाद के मिले। सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दी गई। पुलिस कृषि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि उक्त आढ़ती खाद को किसलिए ला रहा था। अब इस बात की जांच हो रही है कि उक्त आढ़ती के पास कितनी जमीन है, क्या उसने पहले भी सोसायटी से लिमिट अन्य योजनाओं के तहत खाद ली है या नहीं।