पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक बुराइयां खत्म करने का संदेश

सामाजिक बुराइयां खत्म करने का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नौवीं के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देने के लिए किया। कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों को सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक भूषण बजाज ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर नाटक मंचित किया। इसके अलावा एकल गीत कोरियोग्राफी भी पेश की। विद्यार्थी सिमरन, नैना, हरजिंद्र, मोनिका, तमन्ना, अमनदीप, पूनम, लवप्रीत, पलक, राहुल,भूपेंद्र और गुरप्रीत ने लोक गीत सुनाए। इस मौके पर रजनी बांसल, मोहिनी, ज्योति, लक्ष्मी, पूजा, अंजलि, कविता, दीपिका, सिमरन, श्वेता अन्य लोग भी थे।

स्वामी दयानंद स्कूल में विदाई पार्टी में डांस करती स्कूल की छात्राएं।