व्यापारी हुए लामबंद, चुनाव 21 को
अनाज मंडी में व्यापार मंडल के प्रधान पद के चुनाव को लेकर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी लामबंद हो गए हैं। शनिवार को व्यापार मंडल के प्रधान बलबीर बाड़ा की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान अन्य पदो को लेकर चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया।
सर्वसम्मतिनहीं होने से नौबत आई चुनाव की
बैठकमें व्यापार मंडल के प्रधान के नाम पर सर्वसम्मति नहीं हुई तो चुनाव के लिए 21 फरवरी का दिन सुनिश्चित कर दिया। बता दें, वर्ष 1978 से लेकर अब तक चुनाव की बजाय सर्वसम्मति से ही व्यापार मंडल के प्रधान अन्य पदों के चुनाव होते रहे हैं।
लेकिन इस बार सर्वसम्मति होने पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। प्रधान बलबीर बाड़ा ने बताया कि व्यापार मंडल ने इस बार प्रधान पद अन्य पदों को लेकर चुनाव का निर्णय लिया है। सोमवार से नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी। नामांकन 12 फरवरी की शाम तक व्यापार मंडल के कार्यालय में जमा करवाए जा सकेंगे। नामांकन वापसी 14 फरवरी तक होगी और 21 फरवारी को मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम भी उसी दिन शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में होंगे।
इनपदों के लिए होगा मतदान
व्यापारमंडल के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, महासचिव कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव का प्रधान होने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले व्यापारी को पांच बेल्ट पेपर दिये जाएंगे। चुनाव के लिए स्थान बाद में निर्धारित होगा। बैठक में पूर्व प्रधान रमेश गर्ग, काका रियोदिया, शिव सोनी, विनोद जैन, शीशनपाल मंगला, केवल कृष्ण, बिंटा, टिंकू जैन, सुरेंद्र गर्ग, पाल, शंभु आिद थे।
रतिया। प्रधान पद के चुनाव को लेकर व्यापार मंडल की बैठक में उपस्थित व्यापारी।