अमन सिहाग मिस प्लस टू बनी
रतिया | मदरइंडिया कान्वेंट स्कूल में शनिवार को कक्षा 11वीं के विद्याॢथयों द्वारा 12वीं के विद्याॢथयों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह के दौरान विद्याॢथयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। मिस्टर मिस प्लस टू के विजेताओं को स्कूल के निदेशक बीएल बतरा, प्रशासिका कृष्णा बतरा, प्राचार्या सीमा मक्कड़ कन्नू बतरा ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। जिसमें अमन सिहाग को मिस प्लस टू प्रतीक कुमार को मिस्टर प्लस टू के खिताब से सम्मानित किया गया। लड़कों द्वारा सिंह मारदे ठोकर तख्ता ताजा नूं, ओहदी चिट्टी लांसर वढदी जांदी फाहे, सानूं दिता ना गुलाब अज तक किसे नड्ढी ने, नी चंडीगढ़ वालिए हून नी मुड़दे यार, यार अनमूले। लड़कियों द्वारा जागो, इक गेड़ा गिद्दे विच होर, जिंदे कुंडे ला लो, लक टवेंटी, हार्ट बीट, बग्गे बग्गे बैल गीतों पर गिद्दा डांस पेश कर विद्याॢथयों को झूमने पर मजबूर कर दिया।