पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया में स्कूल पढ़ने गई छात्रा लापता, पिता ने दी शिकायत

रतिया में स्कूल पढ़ने गई छात्रा लापता, पिता ने दी शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | वार्डनंबर 14 से स्कूल गई छात्रा लापता हो गई। छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में वार्ड नंबर 14 निवासी सुखचैन कुमार ने कहा कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। तीन दिसंबर को वह घर से स्कूल के लिए गई थी। दोपहर को छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।