- Hindi News
- बीराबदी में पेयजल संकट पंचायत एसडीएम से मिली
बीराबदी में पेयजल संकट पंचायत एसडीएम से मिली
गांवबीराबदी में पिछले तीन महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। सोमवार को गांव की पंचायत सरपंच गुरदेव सिंह के नेतृत्व में एसडीएम से मिली। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की।
सरपंच गुरदेव सिंह, भरपूर सिंह, रूप सिंह, कुलबीर सिंह, पाल सिंह, सेवा ने कहा कि उनके गांव में वाटर वर्क्स के जरिए पानी की सप्लाई होती है। गांव में करीब दो हजार की आबादी है। कुछ महीने पहले वाटर वर्क्स की सबमर्सिबल की मोटर खराब हो गई। मोटर को ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोटर ठीक नहीं हुई। समस्या के समाधान के लिए वाटर वर्क्स से थोड़ी दूर ही पंचायती जगह पर नया बोर करवाया गया, लेकिन विभाग द्वारा तो नए बोर के लिए बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है और ना ही पाइप लाइन बिछाई जा रही है। समस्या बारे अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पिछले तीन महीनों से गांव में पानी की सप्लाई होने से ग्रामीणों को परेशानियां हो रही हैं। ग्रामीणों को ढाणियों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।