- Hindi News
- रिजर्व बैंक का कर्मचारी बताकर पूछा कोड, खाते से निकाले 11 हजार
रिजर्व बैंक का कर्मचारी बताकर पूछा कोड, खाते से निकाले 11 हजार
पुलिसने नहर कालोनी निवासी शंटी कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तब आरोपी का सुराग नहीं लगा है।
तीनदिसंबर को किया था आरोपित ने फोन
शंटीने बताया कि उसका शहर के इलाहाबाद बैंक में खाता है। उसने रुपये निकालने के लिए एटीएम सुविधा ली हुई है। खाते में रुपये डालने निकासी पर मैसेज के जरिए उसे सूचना भी मिल जाती है। उसके पास 3 दिसंबर की शाम को फोन आया। फोन करने वाला खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम शाखा का कर्मचारी बता रहा था। फोन करने वाले ने कहा कि आधार कार्ड जमा होने के कारण एटीएम बंद कर दिया गया है। एटीएम सुविधा चालू करने के लिए कुछ डिटेल चाहिए। उन्होंने एटीएम से संबंधित डिटेल मांगी, जिसमें एटीएम का कोड नंबर, एटीएम के ऊपर दर्शाया गया नंबर अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उसने उक्त व्यक्ति को एटीएम शाखा का कर्मचारी समझकर अपने खाते एटीएम की पूरी डिटेल सौंप दी। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 11 हजार रुपये की निकासी होने का मैसेज आया।
मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का पता नहीं लगा। वहीं दो दिन पहले एक महिला से भी इसी प्रकार की ठगी हुई है।