- Hindi News
- दीवार को लेकर नगरपालिका और संगठन आमने सामने
दीवार को लेकर नगरपालिका और संगठन आमने-सामने
शहीददविंद्र सिंह पार्क में दीवार निकालने को लेकर सोमवार को फिर से नगरपालिका पार्क के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों के बीच विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष अलग-अलग जगह पर दीवार निकालने पर अड़े हुए हैं। संगठनों ने नगरपालिका द्वारा निकाली जा रही दीवार के निर्माण कार्य को रुकवा दिया और चेतावनी दी कि यदि निर्धारित जगह पर दीवार नहीं निकाली तो वे इस मसले को लेकर आंदोलन करेंगे। फिलहाल आपत्ति को देखकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। शहीद दविंद्र सिंह यादगारी क्लब के प्रधान अजायब सिंह, शेर सिंह, रुप सिंह, बलबीर सिंह, अजमेर सिंह, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रांतीय महासचिव मंदीप नथवान, सुरजीत सिंह, निर्भय सिंह, तजिंद्र सिंह ने कहा कि पार्क के निर्माण को लेकर दो साल पहले निशानदेही करवाई गई थी, लेकिन अब नगरपालिका पुरानी निशानदेही के अनुसार दीवार निकालने की बजाय पार्क के बीचों बीच से दीवार निकाल रही है, जिसका मुख्य मकसद आसपास के लोगों को फायदा पहुंचाना है।
पार्कके बीच से दीवार नहीं निकालने देंगे
उन्होंनेकहा कि वे किसी भी सूरत में पार्क के बीच में से दीवार नहीं निकालने देंगे। सदस्यों ने कहा कि नगरपालिका पुरानी निशानदेही के अनुसार ही दीवार निकाले, वरना वे विरोध करेंगे। इससे पहले दो बार इसी मुद्दे को लेकर निर्माण कार्य रुकवाया जा चुका है। सोमवार को फिर से नगरपालिका ने जैसे ही दीवार निकालने के लिए नींव खोदने का प्रयास किया तो पार्क के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्क मामले को लेकर नगरपालिका सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे आसपास के लोग पार्क की जमीन पर कब्जे कर रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका पर मिलीभगत के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि नगरपालिका ने पार्क का सही ढंग से निर्माण नहीं करवाया तो वे लोग अपने स्तर पर ही निर्माण करवाएंगे।
नक्शे के अनुसार ही निकाल रहे हैं दीवार: नपा
नगरपालिका के सचिव राजा राम भुक्कल, जेई जयवीर सिंह ठेकेदार विजय कुमार ने कहा कि वे नक्शे के अनुसार ही दीवार निकाल रहे हैं। जिस जगह पर संगठनों के लोग दीवार निकालने का दबाव बना रहे हैं, वहां दीवार नहीं निकाली जा सकती। उन्होंने कहा कि वह जगह आसपास के लोगों की निजी जगह है और नगरपालिका उस पर दीवा