- Hindi News
- पूर्व विधायक घोड़ेला लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
पूर्व विधायक घोड़ेला लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
पूर्वकांग्रेसी विधायक रामनिवास घोड़ेला 9 दिसंबर को बुढलाडा रोड स्थित कंबोज धर्मशाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि बैठक मेें पार्टी की नीतियों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी बात भी रखेंगे।
बैठक में पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे पर भी जोर दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियां गांधी का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा।