पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं की वािर्षक खेलकूद स्पर्धा कल

महिलाओं की वािर्षक खेलकूद स्पर्धा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं लड़कियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस बार खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान की बजाय कन्या स्कूल के सामने लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ग्राउंड में होगी। सहायक नरसी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं लड़कियों की 100 मीटर रेस, 400 मीटर रेस के अलावा 5 किलोमीटर की साइकिल रेस, मटका रेस, आलू रेस अन्य मुकाबले करवाए जाएंगे। शुभारंभ एसडीएम आमना तसनीम करेंगी और अध्यक्षता सीडीपीओ सूची बजाज करेंगी।