पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवाओं की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग पुिलस ने मारे छापे

दवाओं की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग पुिलस ने मारे छापे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग शहर पुलिस ने नशे की दवा की धरपकड़ के लिए शहर की कई कालोनियों में छापे मारे। पुलिस ने इस मामले को लेकर एक युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ की उसकी निशान देही पर कार्यवाही को अंजाम दिया।

छापेमार कार्यवाही में एसएमओ डा. वीके जैन, शहर चौकी प्रभारी अनूप कुमार, एएसआई प्रहलाद सिंह, एमओ डा दीपक शर्मा शामिल थे। वार्ड 15 के लोगों ने पुलिस को शिकायत की कि एक युवक उनकी कालोनी में नशे की शीशियां टेबलेट सप्लाई कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने कालोनी में जा कर गुरप्रीत नामक युवक को गिरफ्तार कर उससे रेस्काप, एलप्रेक्स अन्य नशे की दवा बरामद की पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर जब वार्ड 1 में छापा मारा तो कालोनी के लोगों ने कहा कि उनकी कालोनी में भी एक अन्य युवक नशे का कारोबार हो रहा है इसी आधार पर एक घर मे खुदाई कर घर को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने कई अन्य कालोनियों में भी कार्यवाही को अंजाम दिया।

मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते एसएमओ डा वीके जैन चौकी प्रभारी अनूप कुमार।