- Hindi News
- मार्केट कमेटी की टीम ने गेहूं से भरा ट्राला पकड़ा
मार्केट कमेटी की टीम ने गेहूं से भरा ट्राला पकड़ा
रतिया | मार्केटकमेटी की टीम ने मंगलवार अल सुबह गांव अलीका से दिल्ली जा रहे गेहूं से भरे ट्राला को बुढलाडा रोड पर पकड़ लिया। टीम का नेतृत्व सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया। टीम में सहायक सचिव बलवान सिंह, एआर कुलदीप सिंह, जगसीर सिंह, बलबीर सिंह शामिल थे। टीम को सूचना मिली कि गांव अलीका से गेहूं का ट्राला दिल्ली भेजा जा रहा है, जिसकी मार्केट फीस चोरी की गई है। इसी आधार पर टीम ने कई जगहों पर अलग-अलग टीमें गठित कर नाकेबंदी की। जैसे ही ट्रक बुढलाडा रोड पर पहुंचा तो टीम ने ट्राला को पकड़ लिया। ट्रक की चेकिंग की तो उसमें गेहूं था। ट्राला चालक गेहूं से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। टीम ट्राला को मार्केट कमेटी कार्यालय ले आई और हजारों रुपये का जुर्माना लगाया।