- Hindi News
- धंसा स्टेट हाईवे, हादसा होने पर दुकानदारों में रोष
धंसा स्टेट हाईवे, हादसा होने पर दुकानदारों में रोष
नएबस स्टैंड पर के सामने मंगलवार को अचानक रतिया-बुढलाडा स्टेट हाइवे धंस गया। हाइवे में एक कार हादसे का शिकार हो गई। खफा दुकानदारों ने बीएंडआर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। बीते दिन इससे थोड़ा पहले बीडीपीओ कार्यालय के सामने भी स्टेट हाइवे का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया था। दुकानदार बलजिंद्र सिंह, रमेश मेहता, बलबीर, कुलविंद्र, ओमप्रकाश, जयकरण, नरेश, सतनाम, सुखदेव ने कहा कि उनकी दुकानों के आगे कई साल पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। ठेकेदार ने लाइन बिछाने के बाद मिट्टी को सही ढंग से दबाया नहीं और बीएंडआर विभाग ने उसी नरम मिट्टी के ऊपर स्टेट हाइवे का निर्माण कर डाला। बरसात की वजह से सड़क के नीचे से मिट्टी खिसकने के साथ दब गई है, जिससे सड़क खोखली हो गई है। सड़क के नीचे काफी हिस्से से मिट्टी खिसकी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग सुरक्षा के लिहाज से यहां पर कोई बैरीकेड आदि नहीं लगा रहा। दुकानदारों ने अपने स्तर पर ही बोर्ड आदि लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। उन्होंने कहा कि गड्ढा सड़क के बीचों बीच है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।