पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़े के मामले में तीन गिरफ्तार

झगड़े के मामले में तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने शिमलापुरी कालोनी निवासी साहब सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में रतिया निवासी गोल्डी, तेजेंद्र राकेश कुमार शामिल हैं। साहब सिंह ने कहा कि सोमवार रात नए बस स्टैंड से अपने घर शिमलापुरी कालोनी जा रहा था। रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसका बाइक रोक लिया और उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए और उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी गए। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा करने के आरोपी गोल्डी, तेजेंद्र राकेश को गिरफ्तार कर दिया। बाद में आरोपियों ने थाने के बाहर भी शिकायतकर्ता से झगड़ा किया। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।