पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉटरी के नाम पर ठगी, ग्रामीणों ने जताया रोष

लॉटरी के नाम पर ठगी, ग्रामीणों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवडिग्गी ढाणी के करीब 60 लोगों के साथ तीन युवकों ने लॉटरी के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। ग्रामीण अब अपने रुपये वापस लेने के लिए उनके चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आरोपी रुपये वापस देने की बजाय ग्रामीणों को धमकियां दे रहे हैं। खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत पुलिस में की। डिग्गी ढाणी निवासी सुरजा राम, आजाद सिंह, राजेश कुमार, मंदीप, विक्की, बबली, सुमन, सुरजीत, पूनम, कविता ने बताया कि करीब एक साल पहले उनके गांव में गांव मेहमड़ा के तीन युवक लॉटरी स्कीम लेकर आए थे।

उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्कीम के बारे बताया और उन्हें कहा कि वे लोगों को बचत करने की आदत डाल रहे हैं। इसीलिए यह स्कीम शुरू की गई है। इसके लिए उन्होंने ढाणी के करीब 60 लोगों को सदस्य बनाया। प्रत्येक व्यक्ति से 650 रुपये की राशि जमा करवाकर बाकायदा उन्हें लक्की स्कीम का कार्ड भी दिया गया।

उन्हें कहा गया कि वे एक बार 650 रुपये जमा करवा दें और 6 महीने तक उनकी ओर से हर माह ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा में उन्हें उपहार दिए जाएंगे और 6 महीने बाद उन द्वारा जमा करवाई गई राशि को वापस लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने राशि जमा करवाने के बाद तो कोई लक्की ड्रा निकाला और ना ही उनकी राशि लौटाई। समयावधि पूरी होने पर वे अपनी जमा करवाई गई राशि मांग रहे हैं, लेकिन वे लोग राशि वापस देने की बजाय उलटा उन्हें ही धमकियां दे रहे हैं।

ग्रामीणों को डराया-धमकाया जा रहा है। कार्डों पर जो मोबाइल नंबर दिए गए हैं, अब वे नंबर भी बंद रहे हैं। खफा ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई।