- Hindi News
- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली
रतिया | एसडीएमआमना तसनीम ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आचार संहिता के पालन की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार बाल किशन द्विवेदी, नायब तहसीलदार कर्ण सिंह, नगरपालिका के सचिव राजा राम भुक्कल, मुख्याध्यापक अवनीश कुमार तथा उपाधीक्षक अशोक छाबड़ा मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि शहर में ग्रांउड नजदीक मार्केट कमेटी दफ्तर, मार्केट कमेटी शैड तथा डेरा सुरजनहार पार्क बुढलाडा रोड सहित 3 स्थान रैली के लिए निर्धारित किए गए हैं।