- Hindi News
- सरकार की प्रचारात्मक पेंटिंग्स पर पोती कालिख
सरकार की प्रचारात्मक पेंटिंग्स पर पोती कालिख
रतिया | चुनावआचार संहिता के चलते क्षेत्र में हरियाणा जागरूक मंच द्वारा जगह-जगह हुड्डा सरकार के गुणगान के लिए दो सप्ताह पहले करवाई गई वॉल पेंटिंग्स के छुपाने के लिए कालिख सफेद रंग पोता गया है। रतिया क्षेत्र में करीब 3 दर्जन सरकारी गैर सरकारी भवनों की दीवारों पर हुड्डा सरकार के गुणगान के लिए नारे लिखे गए थे। दो दिन पहले ही प्रदेश में लागू चुनाव आचार संहिता के पालन के लिए अन्य होर्डिंग्स को उतारने के साथ-साथ बॉल पेंटिंग्स पर कालिख पोत दी गई है। हालांकि कालिख से ये नारे पूरी तरह छुपे नहीं है। नारे धुंधले नजर रहे हैं। कई जगहों पर इन पर गहरा सफेद रंग पोता गया है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर कालिख पोतकर उन्हें छुपाने का प्रयास किया गया है।