पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी से परेशान लोगों ने जताया रोष

गंदगी से परेशान लोगों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | पुरानाबाजार स्थित वार्ड नंबर 2 में गंदगी से परेशान लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि गंदगी के कारण लोगों का यहां रहना मुश्किल हो रहा है। वार्डवासी रिंकू, नंदलाल, नरेश, जगदीश, बलबीर ने कहा कि उनके घरों के आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कई बार नगरपालिका को सूचित कर चुके हैं, लेकिन कोई भी गंदगी को उठाने नहीं रहा। थोड़ी सी बरसात आते ही दूर तक बदबू फैल जाती है, जिससे उनका घरों में बैठना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गंदगी में आवारा पशुओं के मुंह मारने पर गंदगी सड़क पर फैल जाती है। वार्डवासियों ने नगरपालिका से साफ सफाई की मांग की है।