पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | जीएनइंटरनेशनल गर्ल्ज कॅालेज द्वारा लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर इतिहासकार डा. नैब सिंह मंडेर पहुंचे। अध्यक्षता स्कूल के निदेशक गगनदीप सैनी ने की। डाॅ. नैब मंडेर ने कहा कि लोकतंत्र का मजबूत होना जरूरी है। लोकतंत्र में नागरिक, समाज और राष्ट्र तरक्की कर सकते हैं। लोकतंत्र में व्यक्ति आजादी का पूरा लुत्फ उठा सकता है। व्यक्ति अपनी मनमर्जी से शिक्षा हासिल करके किसी भी क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकता है। लोकतंत्र में मीडिया का बहुत बड़ा रोल है। इस मौके पर पूर्व एसडीओ भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कौर, स्वर्ण शम्मी मौजूद थे।