पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घग्गर में दूषित पानी आने से परेशानी

घग्गर में दूषित पानी आने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घग्गरनदी के दूषित पानी को लेकर पंजाब सरकार हरकत में गई है। रतिया से कुछ किलोमीटर आगे घग्गर नदी पंजाब में प्रवेश कर जाती है। नदी के दूषित पानी के कारण रतिया के लोगों की तरह पंजाब के लोग भी खासे परेशान हैं। नदी के दूषित पानी को लेकर पंजाब सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हिमाचल के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिमला में इस मुद्दे को लेकर तीनों राज्यों की बैठक बुलाने के लिए कहा है। उधर, सर्व समाज ने केंद्र सरकार से मांग की हुई है कि हरियाणा सरकार भी इस मामले में कदम उठाए ताकि समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। बता दें, घग्गर नदी में हिमाचल, पंजाब हरियाणा के विभिन्न शहरों और फैक्टरियों का केमिकलयुक्त सीवरेज का गंदा पानी रहा है।

कार्रवाई

घग्गर नदी में बह रहा दूषित पानी जिसे रोकने के लिए पंजाब सरकार ने मांग की।

हेपेटाइटिस सी का मुख्य कारण भी दूषित पानी

रतियामें हेपेटाइटिस-सी फैलने का मुख्य कारण घग्गर नदी के दूषित पानी को ही बताया जा रहा है। रतिया में हेपेटाइटिस-सी के हजारों रोगी हैं। इसी को लेकर सर्व समाज ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को ज्ञापन भेजा है। पिछले साल माकपा ने भी अपने सांसदों के माध्यम से मुद्दे को संसद में उठाया था।