चुनाव को लेकर एसएसटी टीम का गठन
रतिया | विधानसभाचुनावों को लेकर एसएसटी टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पुलिस अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। ये टीमें समय-समय पर मौके पर जाकर निगरानी, छापेमारी, निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करेंगी। रतिया विधानसभा की उडऩदस्ता टीम नंबर एक में सब इंस्पेक्टर राजकुमार, टीम नंबर दो में सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल, टीम नंबर तीन में एएसआई रामनिवास, स्थिर टीम नंबर एक में सुशील कुमार, टीम नंबर दो में इंद्र सिंह टीम नंबर तीन में प्रेम कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इन टीमों की निगरानी के लिए कर्ण सिंह को टीम नंबर एक का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जबकि रामस्वरूप को टीम नंबर 2 और रेडक्रास सोसायटी के सचिव नरेश झांझड़ा को टीम नंबर 3 की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। बीईओ बूटा राम को स्थिर निगरानी टीम नंबर 1 की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।