पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन में खड़े ट्राले के टायर चोरी

यूनियन में खड़े ट्राले के टायर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रकयूनियन कुलां में खड़े एक ट्राला के टायरों को निशाने पर लेते हुए चोरों ने ट्राला के रिम सहित दो टायर चुरा लिए। घटना मंगलवार देर रात की है लेकिन ट्राला मालिक को बुधवार सुबह इस बारे में पता चला तो उसने कुलां पुलिस चौकी में शिकायत दी। कुलां निवासी अवतार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को उसका ट्राला रतिया रोड पर ट्रक यूनियन कुलां में खड़ा किया हुआ था।

बुधवार सुबह जब वह ट्राला के पास आया तो देखा उसके दो पिछले टायर गायब हैं। टायरों रिम भी गायब थे। माथा ठनक गया कि टायर रिम सहित चुराए गए हैं। तत्काल कुलां पुलिस चौकी में शिकायत दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पता चला है कि चोरों ने जैक की मदद से टायरों को खोला और फिर किसी वाहन में रख कर ले गए।

चोरों द्वारा टायर उतार ले जाने के बारे में बताते हुए ट्राला मालिक अवतार सिंह।