पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस अकादमी से 40 हजार रुपये नकदी और हजारों के जेवर चोरी

डांस अकादमी से 40 हजार रुपये नकदी और हजारों के जेवर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवहुकमावाली में चोरों ने एक किसान काका सिंह के घर को निशाना बनाकर दस हजार रुपये की नकदी और करीब 80 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर उड़ा लिए। किसान काका सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह और परिवार के अन्य सदस्य आंगन में गहरी नींद में सोए हुए थे।

बुधवार सुबह जब पशुओं को चारा डालने के लिए उठा तो देखा कि कमरों के गेट खुले पड़े हुए हैं। तभी आभास हो गया कि कहीं चोरी की घटना हो गई हो। जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारियां, बैड और संदूकों का सामान भी बिखरा हुआ था।

जब पूरे सामान की जांच की तो पता चला कि दस हजार रुपये नकदी और करीब 80 हजार रुपयों के सोने चांदी के जेवर गायब हैं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। उसी वक्त पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीन आफ क्राइम की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर नामालूम चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चोरों द्वारा अल्मारी में बिखेरा गया सामान दिखाती हुई मीना डांस अकादमी की संचालिका मीना विश्वास।