पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की धनराशि

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र की धनराशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | जीडीज्योति स्कूल के छात्रों ने बुधवार को अपनी जेब खर्च पर नियंत्रण कर रुपये एकत्र किए ओर जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेज दी। इतना ही नहीं छात्रों ने एक अभियान चलाकर अन्य लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा राशि एकत्र की और उसे भी स्कूल निदेशक महेंद्र बिश्नोई के माध्यम से पीड़ितों की सहायतार्थ भेज दिया। छात्र बलजीत, कोमल, हन्नी, सुमित और विपिन ने बताया कि उन्हें माता पिता की ओर से स्कूल में जेब खर्ची के लिए जो राशि मिली थी उन्होंने उक्त राशि का बाढ़ पीड़ितों के लिए दे दिया है। इसके अलावा दो दिन तक अभियान चलाकर स्टाफ अन्य लोगों ने भी चंदा एकत्र करने का निर्णय लिया है। गुरूवार को भी अभियान चलाया जाएगा।

जीडी ज्योति स्कूल में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए जेब खर्ची से इकठ्ठा की गई राशि स्कूल निदेशक महेंद्र विश्नोई को सौंपते विद्यार्थी।