पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्जा छुड़वाने को लेकर हुआ पथराव सरपंच घायल

कब्जा छुड़वाने को लेकर हुआ पथराव सरपंच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमढ़ में गुरुवार को पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़वाने को लेकर कब्जाधारकों और पंचायत में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पथराव हो गया, जिसमें गांव के सरपंच राजेश बाघला घायल हो गए। घायल सरपंच बाघला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। कब्जा हटाने को लेकर हुई तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि प्रशासन की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी रखी जाए। पुलिस ने घायल सरपंच राजेश बाघला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरपंच राजेश बाघला ने बताया कि गांव में करीब सात एकड़ खाली जमीन पर गांव के छह लोगों ने कब्जा किया हुआ है। उन लोगों ने पंचायत भूमि पर तूड़ी के कूप, ईंधन अन्य सामान रखा हुआ है। पंचायत की ओर से मामले की शिकायत एसडीएम बीडीपीओ से की गई थी। अधिकारियों के आदेशों पर उक्त लोगों को इससे पहले तीन बार पंचायती जमीन से कब्जा हटाने के नोटिस भी दिए जा चुके हैं, लेकिन उक्त लोगों द्वारा नोटिस के आधार पर कब्जा हटाने की शिकायत एसडीएम और डीसी से की थी।

जेसीबीभी नहीं चलने दी

प्रशासनकी ओर से पंचायती जमीन से कब्जा छुड़ाने के लिए 18 सितंबर की तारीख निश्चित की गई। इसके लिए बीडीपीओ नरेंद्र ढुल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस बल के साथ गांव में भेजा गया। टीम में एसडीओ संदीप कुमार, एसईपीओ ओमप्रकाश, पटवारी सतबीर सिंह, ग्राम सचिव हरबंस समेत भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। टीम दो जेसीबी लेकर कब्जा हटाने के लिए पहुंची तो कब्जा धारकों ने इसका विरोध किया और जेसीबी को भी नहीं चलने दिया। कब्जाधारकों का आरोप था कि पंचायत उनके साथ पक्षपात कर रही है। गांव में कई लोगों ने कब्जा किया हुआ है, लेकिन उन्हीं का कब्जा हटाया जा रहा है। उनका कहना था कि यह कार्रवाई राजनीतिक रंजिश के चलते की जा रही है। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से कब्जे हटाने के प्रयास किए तो कब्जाधारकों उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। विरोध को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें हिदायत दी कि वे दो घंटे में अपना सामान उठा लें, वरना सामान जब्त कर लिया जाएगा। जब दोबारा से कार्रवाई शुरू की गई तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

सरपंच का कहना है कि कब्जा धारकों ने कब्जा छुड़ाने आए अमले पर पथराव कर दिया, जिससे उनके सिर में ईंट लगी है। प्रशासन ने पंचायती जमीन पर तूड़ी के कूप, ई