पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में गिरा था मोबाइल, दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े

खेत में गिरा था मोबाइल, दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवचंदो में बुधवार रात को मोबाइल को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच टकराव हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक पक्ष का कहना है कि युवक ने मोबाइल चोरी कर खेत में छिपा दिया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मोबाइल खेत में ही पड़ा मिला था। एक पक्ष के कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव के सोमा नामक युवक को धान के खेत में स्प्रे करने के लिए बुलाया था। काम के दौरान मोबाइल गायब हो गया। जब मोबाइल के बारे में सोमा से पूछा तो वह गाली गलौच करने लगा और हाथापाई पर उतर आया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जब परिवार के सदस्य के साथ गांव जा रहा था तो रास्ते में निर्मल उसके परिजनों ने उससे दोबारा मारपीट की। इस बीच जब परिजन गुरभिंद्र ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उससे भी मारपीट की। इस झगड़े में दोनों को चोट आईं है।

उधर, दूसरे पक्ष के सोमा के भाई निर्मल ने बताया कि उसका भाई सोमा सिंह गांव के जमींदार कुलदीप सिंह के खेत में मजदूरी पर गया था। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया था। आरोप है कि कुलदीप ने सोमा पर शक करते उससे मारपीट की। दोनों पक्षों के लोग दो बार झगड़ा कर चुके हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।