पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंटा मामले में जांच टीम को रिपोर्ट का इंतजार

पेंटा मामले में जांच टीम को रिपोर्ट का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामनगरकॉॅलोनी में पेंटा इंजेक्शन लगाने से नवजात बच्चे की मौत होने और कुछ अन्य बच्चों के बीमार होने के मामले में गठित की गई टीम को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट तीन अलग-अलग जगहों से आनी है। इन तीनों रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट में नवजात का पोस्टमार्टम करने वाले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टरों की ओर से दी जाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा मधुबन से विसरा रिपोर्ट और पेंटा इंजेक्शन की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट शामिल है।

टीकालगाने के बाद बिगड़ी थी हालत

बतादें, रामनगर कॉॅलोनी में बीते शनिवार को 7 बच्चों को पेंटा के इंजेक्शन लगाए गए थे। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई। अगले दिन रविवार को दो माह के बच्चे परमीत सिंह की मौत हो गई थी जबकि अन्य बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

एएनएमसहायक पर लापरवाही का केस

उनबच्चों को तेज बुखार की शिकायत थी। पुलिस ने इस मामले में एएनएम रजनी और उसकी सहायक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया हुआ है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से करवाया गया है। रिपोर्ट से पता लगेगा कि पेंटा इंजेक्शन की दवा की गुणवत्ता थी या नहीं। इसके अलावा उस बैच की दवाओं का मिलान, एक्सपायरी डेट, वेक्सिन की गुणवत्ता आदि की जांच की जाएगी।

तीनदिन में आएगी रिपोर्ट

अग्रोहामें पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों की टीम की रिपोर्ट अगले तीन दिनों में आएगी।

जबकि मधुबन से आने वाली विसरा रिपोर्ट आने में करीब दो हफ्ते लगेंगे। जबकि इंजेक्शन की रिपोर्ट में करीब बीस दिन लगेंगे। इन तीनों रिपोर्टों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की रिपोर्ट मांगी

जांचअधिकारी रामचंद्र ने कहा कि मामले की रिपोर्टें मांगी गर्ई हैं। जैसे ही रिपोर्ट आएंगी, उनका अध्ययन कर कार्रवाई आगे बढाई जाएगी।