सड़क हादसे में तीन घायल
टोहाना | गुरुवारसुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया है। घायल गांव म्योंद खुर्द निवासी संदीप ने बताया कि वह यूसफ के साथ बाइक पर सवार होकर टोहाना रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर रतिया की ओर से रहे एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार कलोठा गांव निवासी वीरपाल कौर को चोट आई हैं।