पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क मामले में शहर के संगठन एकजुट

पार्क मामले में शहर के संगठन एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुढलाडारोड स्थित शहीद दविंद्र सिंह पार्क मामले में शहर के विभिन्न संगठन अवैध कब्जों को छुड़वाने को लेकर एकजुट हो गए हैं। इसको लेकर रविवार को विभिन्न संगठनोंं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्क निर्माण को लेकर सभी संगठन एकजुट रहेंगे। जब तक पार्क का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठनो ने 13 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया जिसका प्रधान शहीद दवेंद्र सिंह के भाई बलजिंद्र सिंह को बलाया गया कमेटी में बलदेव ग्रोहा,सतपाल जिंदल,रणजीत भानीखेड़ा अन्य मौजिज लोगों को शामिल किया गया। नव नियुक्त कमेटी ने सोमवार को एसडीएम अमना तसनीम को मिलने का निर्णय लिया और पार्क के निर्माण की मांग की जाएगी। बैठक में शहीद दविंद्र सिंह यादगारी क्लब के प्रधान अजायब सिंह, शेर सिंह भुल्लर, नछतर सिंह, बलजिंद्र सिंह, रूप खोखर, शेर सिंह खोखर आिद थे।