रसोई गैस होम डिलीवरी के दाम बढ़े
पेट्रोलियममंत्रालय ने सिलेंडरी की डिलीवरी के नए रेट निर्धारित किए हैं। ये रेट दो साल बाद बढ़ाए गए हैं। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इनका असर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। इसके लिए गोदाम से 8 किलोमीटर उससे ज्यादा दूरी के गांवों के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए हैं। नई कीमतों से निर्धारित संबंधी सूचनाएं फूड सप्लाई के महानिदेशक चंडीगढ़, डीसी, एसपी, एडीसी, एसडीएम, एएफएसओ, एएफएससी, एलपीजी हिसार, एलपीजी प्लांट बॉटलिंग जींद, हिसार एलपीजी के सभी डीलरों को जारी की गई है।
येहोंगे नए रेट
गोदामसे 8 किलोमीटर की दूरी तक 18 रुपये प्रति सिलेंडर, 15 किलोमीटर तक 24 रुपये प्रति सिलेंडर डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा, जबकि पहले ये कीमतें कम थीं। हाल ही में नई कीमतें निर्धारित की गई हैं। प्रशासन द्वारा तय की गई ये कीमतें जिलेभर में तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। प्रशासन ने यह भी कहा कि सिलेंडरों का वितरण किसी मौजिज व्यक्ति की मौजूदगी में किया जाएगा।
पहलेये थीं कीमतें
पहले8 किलोमीटर तक 11 रुपये 80 पैसे, 15 किलोमीटर तक 13 रुपये 80 पैसे प्रति सिलेंडर के हिसाब से कीमतें निर्धारित थीं। कीमतें दो साल बाद बढ़ाई गई हैं। बढ़ाई गई कीमतों के बारे उपभोक्ताओं अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
गोदाम से डिलीवरी पर रोक लगाई गई है। सिलेंडर शहर में उपभोक्ताओं के घर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित जगहों पर दिए जाएंगे। इमरजेंसी में भी उपभोक्ताओं को गोदाम से सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा, लेकिन इसके लिए उसे तथ्य पेश करने होंगे। गोदाम से डिलीवरी पर प्रशासन की ओर से भी रोक है। हालांकि गोदाम से सिलेंडर लेने पर अतिरिक्त फीस में छूट मिलती है, लेकिन गोदाम से सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे।
गोदाम से डिलीवर नहीं
ये कहते हैं अधिकारी
सेल्ज ऑफिसर पवन वर्मा का कहना है कि नए रेट लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गोदाम से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। उपभोक्ताओं को निर्धारित जगह से ही सिलेंडर लेने होंगे। नए रेटों को लेकर सूची जारी कर दी गई है। श्रीराम भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक रामनिवास का कहना है कि गोदाम से डिलीवरी पर जिला प्रशासन की ओर से रोक है। नए रेटों की सूची चुकी है। सिलेंडर की कीमत 422 रुपये है। शहर में 422 रुपये और गांवों में अतिरिक्त फीस के साथ सिलेंडर दिए जाएंगे। रतिया इ