- Hindi News
- रतिया में टीपीआई अस्पताल का गर्ग ने किया शुभारंभ
रतिया में टीपीआई अस्पताल का गर्ग ने किया शुभारंभ
ताराचंदफूलचंद आंखों के एवं जनरल अस्पताल का रविवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। फूलचंद महाराज के शिष्य सत्यप्रकाश मुनि एवं समर्थ मुनि महाराज के सान्निध्य में रतिया के समाजसेवी राकेश गर्ग ने अस्पताल का उद्घाटन किया। फूलचंद दरबार का अनावरण केवल चंद जैन सरदूलगढ़, आई आप्रेशन थियेटर का उद्घाटन डाक्टर राजीव कुमार हिसार, ध्वजारोहण जैन सभा के पूर्व प्रधान पुष्पराज जैन ने किया।
वहीं सत्य प्रकाश महाराज द्वारा संकलित 21वीं पुस्तक आगम और इतिहास की झलक का विमोचन बिन्नू जिंदल रतिया ने किया। स्वामी फूलचंद महाराज की 88वीं दीक्षा जयंती भी मनाई गई। सत्यप्रकाश जी महाराज समर्थ मुनि ने कहा कि स्वामी फूलचंद महाराज ने अपने जीवन में हमेशा कई भलाई के कार्य किए हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर उत्तर भारत के लाखों लोग चल रहे हैं। अस्पताल प्रधान सुरेश जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि करीबन दो करोड़ की लागत से इस अस्पताल का निर्माण करवाया गया है। जिसमें आंखों की जांच आप्रेशन मुफ्त किए जाएंगे। मंच संचालन रमेश जैन मूनक वालो ने किया। समारोह के दौरान जैन युवक मंडल एवं महावीर नाटक मंडल के सदस्यों ने नाटक भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंगलदेश महासंघ के प्रधान सुभाष जैन लिल्ली गिदड़बाहा, जैन र| रुलदू राम जैन कालांवाली, संदीप जैन, योगेश जैन पोपी, नरेश जैन रानियां, संदीप जैन, बहादर चंद जैन, सुशील जैन, महावीर आिद मौजूद थे।
टीपीआई अस्पताल का उद्धघाटन करते हुए समाजसेवी राकेश गर्ग।