हादसे में दो महिलाएं घायल, केस दर्ज
रतिया | पुलिसने हैफेड ढाणी निवासी रूडा राम की शिकायत पर हमजापुर निवासी लवप्रीत सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है। रूडा राम ने कहा कि बीते दिन ढाणी हमजापुर निवासी उसकी रिश्तेदार रेशमा सरला सड़क किनारे जा रही थी। तभी पीछे से रहे हमजापुर निवासी लवप्रीत सिंह ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनमें टक्कर मारी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने लवप्रीत सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।