पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंपों पर लूटपाट का एक आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंपों पर लूटपाट का एक आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | पुलिसने ग्रामीण पेट्रोल पंपों पर लूटपाट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव दौलतपुर का रहने वाला प्रदीप नामक युवक है। आरोपी को सीआईए पुलिस ने धांगड़ के पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। अक्टूबर महीने में रतिया के आधा दर्जन ग्रामीण पेट्रोल पंपों पर लूटपाट हुई थी। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदीप को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को सीआईए स्टाफ इंचार्ज अनूप सिंह के नेतृत्व में आरोपी को निशानदेही शिनाख्त के लिए रतिया लाया गया। बीती 13 अक्टूबर को गांव हड़ोली, बहबलपुर, सहनाल, गुरुसर चंदो के पेट्रोल पंपों पर लुटेरों ने नकदी, एलईडी अन्य सामान लूट लिया था।