पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया मिलने से परेशान किसानों ने की नारेबाजी

यूरिया मिलने से परेशान किसानों ने की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवनंगल ढाणी के किसानों को पिछले 20 दिनों से यूरिया खाद उपलब्ध होने से क्षुब्ध किसानों ने रविवार को गांव के बस स्टैंड पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और सरकार प्रशासन से यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग की। जोधाराम, कश्मीर चंद, मंगत राम, मिलखराज, भगवान दास, तारा चंद, धर्म चंद, लेखराज आदि किसानों ने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से यूरिया खाद लेने के लिए धक्के खा रहे हैं लेकिन उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। किसानों ने बताया कि रतिया से खाद मिलने के कारण वे पंजाब के बोहा बुढ़लाडा से खाद ले जाने जाते हैं तो वहां पर दुकानदार यूरिया खाद के साथ अन्य बिना जरूरत की दवाइयां लेने के लिए मजबूर करते है। अन्य दवाइयां लेने पर उन्हें यूरिया खाद भी नहीं दी जाती। किसानों का कहना है कि उन्हें गेहूं की बिजाई किए हुए एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। इस समय गेहूं की फसल को यूरिया खाद की बहुत अधिक आवश्यकता है लेकिन खाद मिलने के कारण वे गेहूं की फसल में खाद नहीं डाल पा रहे हैं। ऐसे में गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है।

यूरिया खाद मिलने से परेशान गांव नंगल ढाणी के किसान रोष व्यक्त करते हुए।