- Hindi News
- क्ले प्रतियोगिता में प्रीत कमल कौर रहीं अव्वल
क्ले प्रतियोगिता में प्रीत कमल कौर रहीं अव्वल
रतिया | गांवलाली के ज्योति पब्लिक स्कूल में सोमवार को क्ले प्रतियोगिता हुई जिसमें लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल की जूनियर कोओर्डिनेटर निशा मेहता की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में प्रीत कमल कौर प्रथम रही। जबकि सोनाक्षी द्वितीय पीयूष तृतीय और सुखमनी चतुर्थ स्थान पर रही। प्राचार्य धर्मपाल बिश्रोई डायरेक्टर महेंद्र बिश्रोई ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।