तेजधार हथियारों सहित व्यक्ति को दबोचा
संजयगांधी चौक पर शहर पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को तेजधार हथियारों सहित धर दबोचा। व्यक्ति नशे की हालत में कापा लहरा रहा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कापा के अलावा आरी, लोहे की पत्ती अन्य सामान मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लेकिन वह नशे की हालत में होने के कारण सही तरह से बात नहीं कर पा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस द्वारा काबू किया हुआ व्यक्ति संजय गांधी चौक में तेजधार कापा को लहराकर धमकियां दे रहा था। आसपास के लोगों ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।