- Hindi News
- नगर पालिका चुनावों को लेकर सरगर्मियां शुरू
नगर पालिका चुनावों को लेकर सरगर्मियां शुरू
नगरपालिकाचुनाव को लेकर अभी चुनाव आयोग सरकार ने चुनाव तिथि घोषित नहीं की है। फिर भी पार्षद पद हथियाने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने अभी से प्रचार शुरू कर दिया है। शहर में कई जगहों पर कुछ लोगों ने चुनावी बैनर लगाकर अपने चुनाव कार्यालय भी खोलने भी शुरू कर दिए हैं। इस तरह से शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक अभी से घर-घर जाकर वोटों की अपील करने लगे हैं।
कुछने बैनर लगाए
वार्डनंबर 11 में जगह-जगह नपा चुनाव को लेकर होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं। प्रेम तनेजा उर्फ कांडा ने बताया कि वे इस बार इसी वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने वार्ड में होर्डिंग बैनर लगा दिए और वार्डवासियों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। बुधवार को कांडा अपने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी करेंगे। इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव लड़ने के दावेदारों की सूची काफी लंबी होती जा रही है। वहीं अनेक ऐसे लोग जो पािलका चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं वे अपने अपने स्तर पर वार्ड के लोगों का मूड जानने में जुट गए हैं। ताकि वे यह अनुमान लगा सकें कि अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें किन किन मुद्दों पर अपना ध्यान लगाना पड़ेगा। कुछ लोगों ने तो अपने बैनर नारे भी लिखवाने शुरू कर दिए हैं, जबकि कुछ फिलहाल तैयारी में जुटे हुए हैं।
नपाभी वार्डबंदी में जुटी
नगरपालिकाभी नई वार्डबंदी में जुट गई है। शहर के 17 वार्डों में जनगणना, मकानों की संख्या अन्य काम निपटा लिए गए हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी 17 ही वार्ड हैं। लोगों से नई वार्डबंदी को लेकर आपत्तियां भी मांगी जा रही हैं। आपत्तियां सुझाव के बाद ही फाइनल सूची तैयार की जाएगी।